ब्रेकिंग
बिहार में ऑपरेशन से पहले गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामाश्मशान घाट के पास बंद पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटीबिहार में ऑपरेशन से पहले गर्भवती की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामाश्मशान घाट के पास बंद पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीBihar News : सावधान! बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में की ये चालाकी तो भरना पड़ेगा 100% जुर्मानाBIHAR News : अब डॉक्टरों-नर्सों को बड़ी राहत! एक राज्य का रजिस्ट्रेशन पूरे देश में होगा मान्य, NOC की छुट्टीBihar News : बिहार में उद्योग लगाना होगा आसान! CM की अध्यक्षता में बनेगी नई परिषद, हर जिले में होगी कमेटी

मुजफ्फरपुर में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध मौत, शादी के तीन महीने बाद पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शादी के महज तीन महीने बाद नवविवाहित दंपति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार नवादा गांव में नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। शादी के महज तीन महीने बाद पति-पत्नी के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही है। 


मृतकों की पहचान अंजली कुमारी (18 वर्ष) और उनके पति विजय कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। विजय कुमार सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव के निवासी थे, जबकि अंजली अपने मायके नरियार नवादा आई हुई थीं।


तीन महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले अंजली और विजय की शादी हुई थी। शादी के बाद अंजली पहली बार अपने मायके आई थीं। उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, इसलिए विजय शनिवार को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे थे।


रविवार रात दोनों ने परिवार के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद सोमवार सुबह दोनों के शव अलग-अलग कमरों में कपड़े के फंदे से लटके मिले।


जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया। सोमवार सुबह फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस सभी परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।


हत्या का आरोप, परिजनों ने उठाए सवाल

विजय कुमार के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए अंजली के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों की हत्या की गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, अंजली के परिजनों का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।


डीएसपी (पश्चिम-1) सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण कराया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है।