ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

मुजफ्फरपुर के ‘मैंगो मैन’ ने तैयार किया 1 किलो का खास आम ‘नागेंद्र भोग’, विदेशों तक बढ़ी मांग

मुजफ्फरपुर के किसान रामकिशोर सिंह उर्फ ‘मैंगो मैन’ द्वारा तैयार किया गया ‘नागेंद्र भोग’ आम अपनी खास मिठास, एक किलो वजन और अनोखी वैरायटी की वजह से चर्चा में है।

बिहार न्यूज
एक आम में भर जाए पेट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चर्चित किसान रामकिशोर सिंह उर्फ ‘मैंगो मैन’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके द्वारा तैयार की गई खास आम की वैरायटी ‘नागेंद्र भोग’ को लेकर हो रही है। इस आम का नाम उन्होंने अपने पिता नागेंद्र सिंह की याद में रखा है। स्वाद, आकार और खासियत की वजह से यह आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।


रामकिशोर सिंह वर्षों से आम की नई-नई किस्मों पर प्रयोग करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘नागेंद्र भोग’ को तैयार करने में चार अलग-अलग प्रजातियों का इस्तेमाल किया गया है। यह आम स्वाद में खट्टा-मीठा है, इसमें गूदा ज्यादा और गुठली बेहद पतली होती है। इस आम की सबसे बड़ी खासियत इसका आकार और वजन है। किसान के मुताबिक एक ‘नागेंद्र भोग’ आम का वजन करीब एक किलो तक पहुंच जाता है। इसकी लंबाई एक हाथ के पंजे के बराबर होती है। रामकिशोर सिंह का दावा है कि “एक आम खाने के बाद किसी का भी पेट भर सकता है।”


‘नागेंद्र भोग’ देर से पकने वाली वैरायटी है। जब बाजार में आम का सीजन खत्म होने लगता है, तब यह पककर तैयार होता है। यही वजह है कि इसकी बाजार में अलग पहचान बन रही है। किसान का कहना है कि इस आम की मांग देश के साथ-साथ विदेशों से भी आ रही है। हालांकि इस बार मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण फलन कम हुआ है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में यह आम 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। रामकिशोर सिंह के बगीचे में ‘रेड रॉयल’, ‘मिया जाकी’ समेत 50 से अधिक किस्मों के आम मौजूद हैं। अपने अनोखे प्रयोगों और नई वैरायटी तैयार करने की वजह से इलाके में उन्हें ‘मैंगो मैन’ के नाम से जाना जाता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता