ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

रिहायशी इलाके में संचालित मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, संचालक झुलसा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित दीपक इंडस्ट्रीज की मोमबत्ती फैक्ट्री में गैस लीकेज की आशंका से भीषण आग लग गई। हादसे में फैक्ट्री संचालक दीपक कुमार झुलस गए। घटना के बाद अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और बाल मजदूरी के आरोपों पर सवाल उठे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट स्थित दीपक इंडस्ट्रीज की मोमबत्ती फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। मोम पिघलाने के दौरान गैस लीकेज से आग लगने की बात सामने आई है। 



ज्वलनशील पैराफिन मोम के कारण आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान संचालक दीपक कुमार झुलस गए। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर की दूरी तय करने में दमकल टीम को आधा घंटा लग गया। 



दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। आसपास गैस गोदामों की मौजूदगी के कारण बड़े हादसे की आशंका से लोग दहशत में रहे। घटना ने अग्निशमन विभाग की तैयारियों और औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।



फैक्ट्री में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल और छोटे बच्चों से मजदूरी कराए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। फैक्ट्री बिना एनओसी संचालित होने की बात कही जा रही है। अग्निशमन विभाग की कमांडेंट प्रज्ञा शरण ने कहा कि रिहायशी इलाकों में चल रही अति ज्वलनशील फैक्ट्रियों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित फैक्ट्री संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता