ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

शादी का झांसा देकर साली को सूरत ले गया जीजा, सिलेंडर नहीं मिलने का बहाना बनाकर वापस घर छोड़कर भाग निकला लड्डू

मुजफ्फरपुर के पताही थाना क्षेत्र में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को सूरत ले जाकर कथित विवाह किया, फिर मोबाइल छीनकर उसे अकेले गाँव भेजकर फरार हो गया। नाबालिग पीड़िता आरोपी के घर के बाहर न्याय की गुहार लगा रही है, ग्रामीणों में आक्रोश है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPURl: मुजफ्फरपुर जिले के पताही थाना क्षेत्र स्थित गोनाही गाँव में रिश्तों के विश्वास को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती को धोखा देने का गंभीर आरोप लगा है। दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते हैं। पीड़िता फिलहाल न्याय की मांग को लेकर आरोपी के घर के बाहर बैठी है, जबकि गाँव की महिलाएं उसके समर्थन में उतर आई हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लड्डू कुमार और युवती के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। रिश्तेदारी में चचेरे भाई की साली होने के कारण युवक का युवती के घर आना-जाना था। माता-पिता के साये से वंचित अनाथ युवती ने युवक पर भरोसा किया। आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देकर गुजरात के सूरत ले गया, जहां एक मंदिर में कथित तौर पर विवाह का नाटक किया गया।


पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद युवक उसे साथ रखने का भरोसा देकर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन लाया। वहां उसने चालाकी से युवती का मोबाइल फोन छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद उसे एक टैंपू में बैठाकर गोनाही गाँव भेज दिया और खुद मौके से फरार हो गया।


गाँव पहुँचने पर युवती को एक और झटका लगा, जब आरोपी के माता-पिता ने उसे घर में प्रवेश देने से इनकार कर दिया और बाहर निकाल दिया। दस्तावेजों के अनुसार, पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।


इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गाँव की महिलाएं युवती के समर्थन में सामने आई हैं और उसे न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद हैं, जबकि आरोपी युवक का मोबाइल फोन बंद है और वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

MUZAFFARPUR: MANOJ KUMAR: REPORT

टैग्स