ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

शराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शराब केस में जेल भेजे गए एक बंदी की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला गरमा गया है। एसकेएमसीएच में हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं जेल प्रशासन ने आरोपों को खारिज...

शराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शराब पीने के आरोप में जेल भेजे गए एक बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के तेजौल गांव निवासी गोनू दास के रूप में हुई है. गोनू दास का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में चल रहा था. मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे स्वजन ने पुलिस और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया.


स्वजन का आरोप है कि बेनीबाद थाना पुलिस ने 19 जून को गोनू दास को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया था. परिजनों का दावा है कि उसे छोड़ने के बदले पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. रकम नहीं देने पर उसे न्यायालय में पेश कर खुदीराम बोस केंद्रीय कारा भेज दिया गया. हालांकि, रिश्वत मांगने के आरोपों पर पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर भी इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. स्वजन का कहना है कि जेल में गोनू दास की तबीयत बिगड़ने के बाद भी उसे समय पर समुचित इलाज नहीं मिला. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बंदी की तबीयत खराब होने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई और उसकी मौत के बाद ही उन्हें अस्पताल बुलाया गया.


SKMCH में इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, गोनू दास को गंभीर हालत में SKMCH लाया गया था. अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.


जेल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया है. अधिकारियों के अनुसार, गोनू दास की तबीयत बिगड़ने पर जेल के चिकित्सक ने उसकी जांच कर प्राथमिक उपचार किया था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया. सदर अस्पताल से उसे SKMCH भेजा गया, जहां करीब दो घंटे तक चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन उसकी मौत हो गई.


जेल प्रशासन के अनुसार, मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.