ब्रेकिंग
गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद

मुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्त

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रही अवैध सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 12 लाख रुपये की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल और करोड़ों की मशीनें जब्त की गईं।

बिहार न्यूज
नकली सिगरेट फैक्ट्री का खुलासा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी सरैया पंचायत के नंदलाल लुख्खी चौड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड कंपनी के नाम पर संचालित एक अवैध सिगरेट निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से लगभग 12 लाख रुपये मूल्य की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की अत्याधुनिक मशीनें जब्त की गई हैं।


पुलिस की रेड की भनक लगते ही फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री की तलाशी लेकर वहां मौजूद तैयार माल, कच्चे माल और मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।


मामले की जानकारी देते हुए पश्चिमी एसडीपीओ 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच में पता चला कि फैक्ट्री में एक प्रसिद्ध ब्रांडेड कंपनी के नाम और कॉपीराइट का अवैध रूप से इस्तेमाल कर नकली सिगरेट का निर्माण किया जा रहा था। 


पुलिस ने मौके से लगभग 12 लाख रुपये की तैयार सिगरेट, भारी मात्रा में कच्चा माल तथा करोड़ों रुपये मूल्य की मशीनें जब्त की हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


वहीं संबंधित कंपनी की लीगल ऑथराइज्ड टीम ने भी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर जांच करने के बाद पूरे मामले की जानकारी कंपनी के मुख्यालय (हेड क्वार्टर) को दी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर से राजन की रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तमुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तमुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्तमुजफ्फरपुर में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 लाख का माल और करोड़ों की मशीनें जब्त