ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

मुजफ्फरपुर: छत पर पेंटिंग के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए साला-बहनोई, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर में छत पर पेंटिंग के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया।

बिहार न्यूज
आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फरदो गोले के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा हुआ। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत पर पेंटिंग का काम करने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गृहस्वामी के घर पर जमकर बवाल काटा और तोड़फोड़ की।


काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुढ़नी थाना क्षेत्र के तुर्की छाजन निवासी अमन कुमार चौधरी (22 वर्ष) अपने बहनोई बसंत शुक्ला के साथ सदर थाना क्षेत्र के फरदो स्थित एक सेवानिवृत्त आर्मी जवान श्याम प्रसाद सिंह के घर में पेंटिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान छत के काफी करीब से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में दोनों आ गए। करंट इतना जोरदार था कि अमन कुमार चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंत शुक्ला बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में घायल बसंत को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


परिजनों का आक्रोश घर में तोड़फोड़

हादसे की खबर जैसे ही अमन के गांव पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गृहस्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में घुसकर तोड़फोड़ की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गृहस्वामी श्याम प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी ने खुद को घर के अंदर एक कमरे में कैद कर लिया। उत्तेजित भीड़ काफी देर तक घर को घेरे रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी (SDPO) के नेतृत्व में सदर, काजी मोहम्मदपुर और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घर में फंसे गृहस्वामी को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है।


सदर थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

टैग्स