ब्रेकिंग
पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल

नाला खोदते ही जमीन के नीचे हुआ धमाका, गैस पाइपलाइन में लगी आग; 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद गोबरसही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत...

नाला खोदते ही जमीन के नीचे हुआ धमाका, गैस पाइपलाइन में लगी आग; 1 की मौत, 4 गंभीर घायल
Ramakant kumar
2 मिनट

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में सड़क की खोदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी पीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. पाइपलाइन फटने के बाद गैस का तेजी से रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क उठी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत और चार लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया.


जानकारी के अनुसार, गोबरसही इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान सड़क की खोदाई के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि मशीन जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन से टकरा गई, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इसके बाद पाइपलाइन से पीएनजी गैस तेजी से बाहर निकलने लगी.


गैस रिसाव के कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी. अचानक आग की लपटें उठने से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है.


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई. अग्निशमन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई. गैस रिसाव और आग से किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया.


फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है. हादसे में घायल लोगों को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है.