ब्रेकिंग
बिहार सरकार ने 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, क्यों हुआ बड़ा एक्शन?बिहार में लापरवाह अफसरों की खैर नहीं! CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान... 1 महीने से ज्यादा लंबित फाइलों पर होगी कड़ी कार्रवाईपुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव घर के पास छोड़कर फरार हुए बदमाशबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar Weather Alert: बिहार के 6 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चैतावनी, दोपहर 1.35 बजे तक के लिए अलर्ट जारी.....बिहार सरकार ने 600 से अधिक राजस्व अधिकारियों पर लगाया जुर्माना, क्यों हुआ बड़ा एक्शन?बिहार में लापरवाह अफसरों की खैर नहीं! CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान... 1 महीने से ज्यादा लंबित फाइलों पर होगी कड़ी कार्रवाईपुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव घर के पास छोड़कर फरार हुए बदमाशबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar Weather Alert: बिहार के 6 जिलों में आंधी-पानी-वज्रपात की चैतावनी, दोपहर 1.35 बजे तक के लिए अलर्ट जारी.....

‘5 लाख लो, बेटी हमें दे दो’… इनकार करते ही बरपा कहर: मुजफ्फरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई की पसलियां तोड़ीं

Bihar News: मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक परिवार को धमकियों और हमले का सामना करना पड़ा। बात सिर्फ विवाद की नहीं थी, बल्कि मामला इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया। आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या...

‘5 लाख लो, बेटी हमें दे दो’… इनकार करते ही बरपा कहर: मुजफ्फरपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाई की पसलियां तोड़ीं
Ramakant kumar
3 मिनट

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर दबाव बनाया गया कि वह पांच लाख रुपये लेकर अपनी बेटी की शादी आरोपित से करा दे। जब महिला ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया, फायरिंग की और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।


यह पूरा मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत गांव का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर जयप्रकाश तिवारी ने 15 अप्रैल को उसे फोन कर कहा—“पांच लाख रुपये ले लो और अपनी बेटी की शादी मुझसे करा दो।” महिला ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके बाद से आरोपित बौखला गया।


अगले ही दिन वह तीन-चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो से महिला के घर पहुंच गया। आरोप है कि उसने लड़की को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। घर में अफरातफरी मच गई और महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। महिला के अनुसार, 18 अप्रैल को आरोपित फिर उसके घर के सामने पहुंचा और पिस्टल से करीब पांच राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। साथ ही, बेटी नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल बन गया है।


घटना से सहमी महिला ने अपने भाइयों को बुलाया और मामले को सुलझाने के लिए उन्हें आरोपित के घर भेजा। लेकिन वहां मामला और बिगड़ गया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला के एक भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी छाती की हड्डी तक तोड़ दी। घायल युवक का इलाज जारी है।


पीड़िता ने इस पूरे मामले को लेकर साहेबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।


इसी जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र से एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 22 अप्रैल की सुबह एक 13 वर्षीय किशोरी को मक्के के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन वह भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया।


परिजनों ने बताया कि किशोरी अपनी चाची के घर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक अमोल कुमार ने उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष सुबोध मेहता ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें