ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर एक्शन: राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग के 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाबिहार में ‘VIP टॉयलेट ! एक दिन वाले Toilet पर 4.71 लाख का खर्चा, गरीब राज्य में VIP इंतजाम...खजाने से लाखों-लाख की निकासी कदाचार-मुक्त NEET परीक्षा के लिए एयरफोर्स से लेकर बिहार पुलिस तक मुस्तैद, CM की समीक्षा के बाद एक्शन में मुख्य सचिव और DGPबिहार में बालू तस्करों का दुस्साहस: जब्त ट्रैक्टर को पुलिस छुड़ाकर हुए फरार, कई थानों की फोर्स तैनातबिहार में उद्योग लगाने की राह हुई आसान: अब 30 दिनों में मिलेगी मंजूरी, डीम्ड क्लीयरेंस का नया नियम लागूबिहार में भ्रष्ट और लापरवाह अफसरों पर एक्शन: राजस्व एंव भूमि सुधार विभाग के 10 अधिकारियों पर गिरी गाज, एक को बर्खास्त करने की अनुशंसाबिहार में ‘VIP टॉयलेट ! एक दिन वाले Toilet पर 4.71 लाख का खर्चा, गरीब राज्य में VIP इंतजाम...खजाने से लाखों-लाख की निकासी कदाचार-मुक्त NEET परीक्षा के लिए एयरफोर्स से लेकर बिहार पुलिस तक मुस्तैद, CM की समीक्षा के बाद एक्शन में मुख्य सचिव और DGPबिहार में बालू तस्करों का दुस्साहस: जब्त ट्रैक्टर को पुलिस छुड़ाकर हुए फरार, कई थानों की फोर्स तैनातबिहार में उद्योग लगाने की राह हुई आसान: अब 30 दिनों में मिलेगी मंजूरी, डीम्ड क्लीयरेंस का नया नियम लागू

BIHAR NEWS : घर से सिर्फ 100 मीटर दूर था फाइनेंस कर्मी, तभी पीछे से आई KTM बाइक... और चल गई गोली

मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद! फाइनेंस कर्मी को पेट में मारी गोली, हालत गंभीर। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम। पुलिस जांच में जुटी।

BIHAR NEWS : घर से सिर्फ 100 मीटर दूर था फाइनेंस कर्मी, तभी पीछे से आई KTM बाइक... और चल गई गोली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर शाम मुशहरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।


घायल की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं और रोज की तरह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के दरधा हाट के समीप हुई, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।


जानकारी के अनुसार राजीव कुमार अपने एक मित्र की बाइक से गांव के पास तक पहुंचे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले वह बाइक से उतरकर पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाई स्पीड केटीएम बाइक पर सवार तीन अपराधी पीछे से पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली मारने के बाद अपराधी लगातार फायरिंग करते हुए दरधा हाट की ओर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले भी अपराधी इलाके में काफी देर तक संदिग्ध रूप से घूमते देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे और इलाके की रेकी कर रहे थे। चर्चा यह भी है कि गोलीबारी से कुछ समय पहले अपराधियों ने एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। लूटपाट के बाद भागने के दौरान उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि कुछ स्थानीय लोग इस वारदात को आपसी विवाद से भी जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना मिलते ही मुशहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।


पूर्वी-2 के डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पेट में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि अपराधी पहले एक साइकिल सवार युवक से मोबाइल और रुपए छीनकर भाग रहे थे। इसी दौरान गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


वहीं बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल के संचालक एवं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अमितांशु प्रांजल ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मरीज के पेट में गोली लगी है और चिकित्सकों की टीम उसका इलाज कर रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।


इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।