ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

BIHAR NEWS : बच्चा चोर समझकर भीड़ ने भोजपुरी सिंगर को पीटा, नशे में हुई एक गलती से मुजफ्फरपुर में मचा बवाल

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर चौक पर बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती यूपी की भोजपुरी गायिका चंदा रानी है। उसने नशे की हालत में हुई गलतफहमी को घटना की वजह बताया है।

BIHAR NEWS : बच्चा चोर समझकर भीड़ ने भोजपुरी सिंगर को पीटा, नशे में हुई एक गलती से मुजफ्फरपुर में मचा बवाल
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और भीड़ के गुस्से पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भगवानपुर चौक पर एक युवती को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सदर थाना लेकर गई।

थाने में पूछताछ के दौरान मामला पूरी तरह अलग निकला। युवती ने खुद को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली भोजपुरी गायिका चंदा रानी बताया। उसने दावा किया कि वह बच्चा चोर नहीं है, बल्कि दरभंगा में एक स्टूडियो में भोजपुरी गाने की शूटिंग के लिए जा रही थी। हालांकि उसने यह भी स्वीकार किया कि घटना के समय उसने काफी मात्रा में बीयर पी रखी थी और नशे की हालत में उससे बड़ी गलती हो गई।

भगवानपुर चौक पर मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार दोपहर भगवानपुर चौक के पास अचानक शोर मच गया कि एक महिला छोटे बच्चे को लेकर भाग रही है। देखते ही देखते आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिना पूरी सच्चाई जाने लोगों ने महिला को पकड़ लिया और बच्चा चोर समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को भीड़ से सुरक्षित निकाला और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में सामने आई अलग कहानी

सदर थाना पहुंचने के बाद युवती ने अपना नाम चंदा रानी बताया। उसने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की रहने वाली है और भोजपुरी गाने गाती है। उसके मुताबिक, वह शनिवार को अपने घर से दरभंगा के लिए निकली थी, जहां एक स्टूडियो में उसकी रिकॉर्डिंग और शूटिंग तय थी। युवती ने पुलिस को अपने यूट्यूब चैनल पर मौजूद भोजपुरी गीतों के वीडियो भी दिखाए और दावा किया कि वह पेशे से गायिका है। पुलिस अब उसके दावों की जांच कर रही है।

"नशे में थी, इसलिए हुई गलतफहमी"

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि उसने रास्ते में काफी बीयर पी रखी थी। नशे की हालत में जब उसने भगवानपुर चौक के पास तीन-चार साल के एक बच्चे को देखा तो उसे भ्रम हुआ कि बच्चा उसके इलाके का है।युवती के अनुसार, उसने बच्चे का हाथ पकड़ लिया और उसे समोसा खिलाने के लिए अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान बच्चा घबरा गया और जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और बिना कुछ समझे उसे बच्चा चोर मान लिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने युवती की पिटाई शुरू कर दी।

बैग में मिले सामान को लेकर भी फैली अफवाह

युवती ने पुलिस को बताया कि भीड़ ने उसके बैग की भी तलाशी ली। बैग में रखे तेल के डिब्बे को लोगों ने नशे का तेल बताना शुरू कर दिया। इसी तरह पाउडर को नशीला पाउडर और परफ्यूम को नशीला स्प्रे बताया जाने लगा। युवती का कहना है कि उसके पास मौजूद सभी सामान सामान्य उपयोग के थे, लेकिन अफवाहों के कारण लोगों ने हर चीज को संदेह की नजर से देखना शुरू कर दिया।

बच्चे की मां ने दर्ज कराई शिकायत

दूसरी ओर, अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा निवासी बच्चे की मां चंदन देवी ने सदर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है।उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ बैरिया इलाके में किराये पर रहती हैं और कचरा चुनने तथा खरीद-बिक्री का काम करती हैं। घटना के समय दोनों भगवानपुर चौक स्थित एक होटल में खाना खा रहे थे, जबकि उनका छोटा बच्चा पास में खेल रहा था। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उक्त युवती बच्चे का हाथ पकड़कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगी। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

पुलिस कर रही दोनों पक्षों की जांच

सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार ने बताया कि युवती के बयान की हर पहलू से जांच की जा रही है। उसने खुद को भोजपुरी गायिका बताया है और यूट्यूब पर अपने गानों के वीडियो भी दिखाए हैं। पुलिस इन दावों की सत्यता की पुष्टि कर रही है।उन्होंने कहा कि दरभंगा के जिस स्टूडियो में शूटिंग की बात युवती ने कही है, वहां के संचालकों से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बच्चे की मां द्वारा दी गई शिकायत और घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला नशे में हुई गलतफहमी का है या फिर इसके पीछे कोई और सच्चाई है। फिलहाल युवती से पूछताछ जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।