ब्रेकिंग
मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान

मेला घूमने गये युवक को अपराधियों ने मारी गोली, SKMCH में भर्ती, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के बोचहां में मेला देखने गए आशू कुमार को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक SKMCH में भर्ती है। पुलिस अपाचे बाइक बरामद कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे मेला देखने निकले एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मोहनपुर सरकारी स्कूल के पास की है। घायल युवक की पहचान दाहिबान मोहनपुर गांव निवासी जगन्नाथ राय के पुत्र आशू कुमार के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है।

अपाचे बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश


जानकारी के अनुसार, आशू कुमार रविवार की रात मेला देखने चौक की ओर गया था। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी कथित तौर पर अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक अपाचे बाइक बरामद की है।

बिजली विवाद की बात भी आई सामने
घायल युवक के बयान के अनुसार, घटना की सुबह बिजली को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इस विवाद का गोलीबारी से कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एसडीपीओ पूर्वी अलयवत्स ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर बोचहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को SKMCH भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

मुजफ्फरपुर से राजन कुमार की रिपोर्ट