ब्रेकिंग
Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦Bihar Politics : अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? निशांत से विवाद से लेकर ललन सिंह की बैठक तक, जानिए अंदर की पूरी कहानी✦Bihar News : पटना में बीच सड़क गैराज मालिक का मर्डर, अब आरोपी का पुलिस एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जान

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बया नदी में नहाने गए चार किशोरों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। गहरे पानी में जाने से तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक किशोर तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल...

नदी में नहाने गए चार किशोर डूबे, तीन की दर्दनाक मौत; घंटों बाद बरामद हुए शव, एक ने तैरकर बचाई जान
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में शनिवार दोपहर बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई. वहीं, उनके साथ नदी में नहाने गया चौथा किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई. हादसा बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने बया नदी में हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.


मृतकों की पहचान साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14), साहिल उर्फ झुन्नू (12) और मोहम्मद रेहान (13) के रूप में हुई है. वहीं, उनके साथ नदी में नहाने गया 13 वर्षीय गुड्डू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया.


जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर चारों किशोर बया नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए. पानी की गहराई अधिक होने के कारण तीन किशोर डूबने लगे, जबकि गुड्डू किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया.


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर तीनों किशोरों की तलाश शुरू की. करीब दो से तीन घंटे तक लगातार खोजबीन के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गए.


इसके बाद तीनों को साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनडीआरएफ को सूचना देने के बावजूद टीम काफी देर तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही नदी में उतरकर किशोरों की तलाश कर बाहर निकाला.