ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

वार्ड सदस्य के पति की पिटाई, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया... वीडियो वायरल

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के औराई में वार्ड सदस्य के पति के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह एक महिला के घर में गलत नीयत से पहुंचा था। घटना के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू

वार्ड सदस्य के पति की पिटाई, चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया... वीडियो वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में देर रात एक वार्ड सदस्य के पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने एक महिला के घर में गलत नीयत से घुस गया. घरवालों ने उसे मौके पर पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसकी पिटाई कर दी.


बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की. इतना ही नहीं, उसके गले में चप्पलों की माला पहनाई और चप्पल सुंघाकर विरोध जताया. इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही.


सूचना मिलने पर औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के बीच से निकालकर अपने कब्जे में लिया. मारपीट में घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन देने को कहा गया है.


औराई थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.