ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर में AIDSO का प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में PM मोदी और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

मुजफ्फरपुर में AIDSO ने दिल्ली और पटना में छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में प्रतिवाद मार्च निकाला। एल.एस. कॉलेज गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग क

बिहार न्यूज
मुजफ्फरपुर में विरोध-प्रदर्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: दिल्ली और पटना में छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। एल.एस. कॉलेज परिसर से प्रतिवाद मार्च निकालने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर पुलिस कार्रवाई की निंदा की तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।


 दिल्ली में 20 जुलाई को आयोजित संसद मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस के प्रयोग तथा छात्राओं के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार और पटना में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुए पुलिस बल प्रयोग के विरोध में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की मुजफ्फरपुर जिला समिति के नेतृत्व में एल.एस. कॉलेज परिसर से प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च के उपरांत एल.एस. कॉलेज गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया।


प्रतिवाद मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने "इंकलाब जिंदाबाद", "लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बंद करो", "छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो", "घायल छात्र-छात्राओं के समुचित इलाज की व्यवस्था करो" आदि नारे लगाए। सभा को संबोधित करते हुए AIDSO के बिहार राज्य सचिव पवन कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारें लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संसद मार्च के दौरान छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए तथा छात्राओं के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार किया गया। 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन में छात्रों की भागीदारी रोकने के उद्देश्य से मेट्रो तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाए गए। उनके अनुसार, पटना में भी छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रतिकूल है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए AIDSO के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि छात्र-युवा समुदाय दमन से भयभीत होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, "सरकार जितना दमन करेगी, छात्र आंदोलन उतना ही व्यापक और मजबूत होगा। शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र-छात्राएँ गाँव-गाँव और शहर-शहर से संगठित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।" उन्होंने सभी छात्रों से निर्भीक होकर आंदोलन में शामिल होने तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला कमिटी सदस्य रूपा कुमारी, अभिषेक कुमार, बबली, अली अख्तर, टुनटुन कुमार, आदित्य कुमार, गौरव कुमार, करण कुमार, आयुष कुमार, मोहम्मद इकबाल, परवेज आलम, कंचन कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टैग्स