ब्रेकिंग
लूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसालूना सवार को बचाने की कोशिश में गड्ढे में गिरी थी बस, 8 दिन से लापता था चालक; 1 KM दूर मिला शवभागलपुर में गंगा ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, NH-80 पर आवागमन पूरी तरह बंद; रेल पुलों के गर्डर तक पहुंचा पानीबिहार के चर्चित RTI एक्टिविस्ट को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी...राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने मानहानि केस को रद्द करने से किया इनकारबाढ़ के पानी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, छत से उतरते समय अचानक हुआ हादसा

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF-पुलिस की कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

मुंगेर के तारापुर दियारा में STF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और उपकरण बरामद किए गए।

बिहार न्यूज
भारी मात्रा में हथियार बरामद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गंगा पार तारापुर दियारा क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस टीम मनियारचक घाट से नाव के जरिए गंगा पार कर निर्धारित स्थान पर पहुंची, जहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे थे।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिर्जापुर बरदह निवासी मो. सरफराज उर्फ लंगड़ा, मो. अतीक, हरिणमार थाना क्षेत्र के रेता निवासी प्रकाश सिंह उर्फ प्रकाश बिंद और विकास कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस ने मौके से दो तैयार पिस्टल, तीन अर्धनिर्मित पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, एक हैंड ड्रिल मशीन सहित हथियार बनाने के कई उपकरण और औजार बरामद किए हैं।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध हथियार फैक्ट्री के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

टैग्स