ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: नीतीश सरकार ने इस योजना में किया बड़ा बदलाव, अब आधार वेरिफिकेशन के बाद ही मिल सकेंगे 50-50 हजार

Bihar News: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की 4.71 लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50,000 की सहायता दी जाएगी हालांकि अब आधार वेरिफेक्शन के बाद ही राशि छात्राओं के खाते में ट्रांसफर की जा सकेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य की 4.71 लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50,000 की आर्थिक सहायता देगी। यह राशि केवल आधार सत्यापन के बाद ही छात्राओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी। विभागीय पोर्टल पर दिसंबर 2024 तक जारी परीक्षा परिणामों के आधार पर छात्राओं की सूची अपलोड कर दी गई है। इसमें सबसे अधिक 85,058 छात्राएं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की हैं। पोर्टल खुलने के बाद छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


गुरुवार को बेतिया से कई छात्राएं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय पहुंचीं। उनकी शिकायत थी कि शैक्षणिक सत्र 2021–24 का रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। कॉलेज से जानकारी नहीं मिलने पर छात्राएं सीधे विश्वविद्यालय आईं, जहां उन्हें बताया गया कि पोर्टल खुलने पर संबंधित रिजल्ट अपलोड कर दिए जाएंगे।इस स्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ बिचौलिए भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे केवल विभागीय पोर्टल और विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें और आवेदन करें।


बता दें कि विभाग ने जनवरी 2025 तक पोर्टल खोला था और उस दौरान जिन छात्राओं का रिजल्ट क्लियर हो गया था, उनके नाम पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए थे। हालांकि, अभी भी सत्र 2021–24 और पूर्ववर्ती सत्रों की कई छात्राओं के नाम पोर्टल पर नहीं दिख रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में विश्वविद्यालय ने सत्र 2021–24 का अंतिम परिणाम जारी किया था, लेकिन पोर्टल बीते चार महीने से बंद है। इस कारण कई छात्राएं और उनके अभिभावक बार-बार विश्वविद्यालय पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता