ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

होगा थानेदार तू..गाने पर पत्नी ने बनाया रील, थानाध्यक्ष पर लटकी कार्रवाई की तलवार

मुजफ्फरपुर के गायघाट थानाध्यक्ष का वर्दी में परिवार के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP ने संज्ञान लिया है। प्रारंभिक जांच में वीडियो थानाध्यक्ष की पत्नी द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जाना सामने आया है।

बिहार न्यूज
SSP ने मांगा जवाब
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:सोशल मीडिया पर गायघाट थानाध्यक्ष का वर्दी में अपने परिवार के साथ बनाये गये वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी मुजफ्फरपुर ने एक्शन लिया है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने उक्त थानेदार को इस संबंध में जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने को कहा है।


वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आया कि उक्त वीडियो गायघाट थानाध्यक्ष की पत्नी के द्वारा तैयार किया गया है। जिसे उन्होंने अपने प्राइवेट इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया था। वीडियो वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया था। 


इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी ने इस मामले में गायघाट थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। थानाध्यक्ष के स्पष्टीकरण के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिला बल के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों को एसएसपी मुजफ्फरपुर ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करते समय विभागीय अनुशासन, गोपनीयता एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का पूर्णत अनुपालन सुनिश्चित करें।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता