ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में NH-28 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। शेरपुर चौक के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच...

बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही दोनों की मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) पर शेरपुर चौक के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ लग गई और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को भी सामान्य कराया, ताकि लोगों को परेशानी न हो.


फिलहाल हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के थानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी.


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हुआ. हालांकि दुर्घटना की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.