ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

पहले की मारपीट, फिर चटवाई थूक... मुजफ्फरपुर में कारोबार को लेकर बुजुर्ग से मैनेजर की बर्बरता, वीडियो वायरल

Viral Video: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में दो ढाबा संचालकों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुजुर्ग मैनेजर के साथ मारपीट और कथित अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर...

पहले की मारपीट, फिर चटवाई थूक... मुजफ्फरपुर में कारोबार को लेकर बुजुर्ग से मैनेजर की बर्बरता, वीडियो वायरल
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Viral Video: मुजफ्फरपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई हैं जहां दो ढाबा संचालकों के बीच कारोबार को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. करजा थाना क्षेत्र के भागवतपुर स्थित एनएच-722 पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक बुजुर्ग ढाबा मैनेजर के साथ मारपीट करने और उसे थूक चटवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, यूपी ढाबा और एमपी ढाबा के संचालकों के बीच काफी समय से व्यावसायिक विवाद चल रहा था. 17 जुलाई को यह विवाद अचानक बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.


बताया जा रहा है कि झड़प के दौरान यूपी ढाबा के संचालक कर्नल प्रसाद यादव और उनके कुछ सहयोगी मौके से निकल गए. इसी दौरान उनके ढाबे के मैनेजर राम विनोद ठाकुर को दूसरे पक्ष के लोगों ने पकड़ लिया. आरोप है कि उन्हें एक चौकी पर बैठाकर पाइप और लाठी से पीटा गया. इसके बाद उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए थूक चटवाया गया.


घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है.


यूपी ढाबा संचालक कर्नल प्रसाद यादव ने करजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने एमपी ढाबा संचालक देवेंद्र राय, जितेंद्र कुमार और अखिलेश राय पर ढाबे में घुसकर तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और नकदी ले जाने का आरोप लगाया है. शिकायत में जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है.


वहीं, एमपी ढाबा संचालक देवेंद्र राय ने भी यूपी ढाबा संचालक और उसके सहयोगियों पर ढाबे में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है. करजा थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. वायरल वीडियो की जांच के साथ पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.