ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

AI से बनाया फर्जी बाघ का फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल... तस्वीर देख मचा हड़कंप, रातभर गन्ने के खेत छानता रहा वन विभाग

Bihar News: पश्चिम चंपारण में सोशल मीडिया पर वायरल एक एआई-जनरेटेड बाघ की तस्वीर ने वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पूरी रात गन्ने के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन जांच में तस्वीर फर्जी निकली। अब अफवाह फैलाने...

AI से बनाया फर्जी बाघ का फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल... तस्वीर देख मचा हड़कंप, रातभर गन्ने के खेत छानता रहा वन विभाग
© google
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के कैरी गांव में सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर ने सोमवार देर शाम वन विभाग और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी. तस्वीर में गन्ने के खेत में बाघ दिखाई दे रहा था. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रातभर इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बाघ का कोई सुराग नहीं मिला. जांच के बाद तस्वीर AI से बनाई गई फर्जी तस्वीर निकली.


मामला मंगुराहा वन परिक्षेत्र के कैरी गांव के पास का है. सोशल मीडिया पर गन्ने के खेत में बाघ होने की तस्वीर तेजी से फैलने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही रेंजर अंशुमन कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव के आसपास पहुंची.


वनकर्मियों ने रातभर गन्ने के खेतों, पगडंडियों और जंगल से सटे इलाकों में तलाशी ली. टीम ने संभावित रास्तों पर बाघ के पगचिह्न और उसकी मौजूदगी से जुड़े दूसरे संकेतों की तलाश की, लेकिन कहीं भी बाघ के आने-जाने का कोई निशान नहीं मिला.


काफी देर तक जांच के बाद वन विभाग ने तस्वीर की जांच की. रेंजर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर AI तकनीक से बनाई गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसी फर्जी तस्वीरों और वीडियो से लोगों के बीच बेवजह डर फैलता है और वन विभाग को भी बिना जरूरत अपना समय और संसाधन लगाना पड़ता है.


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर से जुड़ी तस्वीर या वीडियो को बिना जांचे सोशल मीडिया पर साझा न करें. यदि किसी इलाके में वास्तव में बाघ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देता है, तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें.


फिलहाल वन विभाग तस्वीर बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटा है. उसकी पहचान होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.