ब्रेकिंग
Bihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देशBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरलBihar News : ‘कर्मभूमि से जन्मभूमि को ठीक करना होगा’... CM सम्राट का बड़ा ऐलान! पूर्ववर्ती छात्र बनवा सकेंगे स्कूल, परिवार के नाम पर रखा जाएगा नामBihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी का खेल उजागर, बांका में शिक्षिका बर्खास्त... शिक्षा सेवक पर भी गिरी गाजबिहार में 400 से अधिक PG, लॉज और हॉस्टल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित, जिलाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल

Bihar Viral News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान सिंदूर भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा...

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Viral News: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी को रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचना भारी पड़ गया. युवक के गांव में पहुंचने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई. शादी के दौरान युवक द्वारा युवती की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव का बताया जा रहा है.


जानकारी के अनुसार, बोचहां थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए अब्दुल नगर गांव पहुंचा था. युवक चोरी-छिपे युवती से मिलने उसके गांव आया था. इसी दौरान इसकी भनक युवती के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों को लग गई. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया.


सोशल मीडिया से हुई थी दोनों की पहचान

बताया जा रहा है कि युवक और युवती की पहचान करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया. इसके बाद दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे.


सोमवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. रात में युवक के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही.


ग्रामीणों ने कराई दोनों की शादी

दोनों को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से उनकी शादी कराने का फैसला लिया. मंगलवार को युवती के घर पर ही शादी की रस्में शुरू कराई गईं. इस दौरान घर और आसपास मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाए और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया.


शादी की रस्म के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. वीडियो में युवक युवती की मांग में सिंदूर भरता हुआ नजर आ रहा है. शादी का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.


इधर, ग्रामीणों द्वारा प्रेमी युगल की शादी कराए जाने की सूचना मिलने के बाद अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई और पूरे मामले को लेकर पूछताछ की.


पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों बालिग पाए गए. दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं. इसके बाद दोनों के परिजनों की सहमति और स्थानीय जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया.


फिलहाल ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. युवक और युवती के बालिग होने तथा दोनों के अपनी इच्छा से साथ रहने की बात कहने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई के बजाय दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया.