ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार

बिहार: थाने में शादी की जिद पर अड़ी 2 सहेलियां, पुलिस से बोली.. एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते

MUZAFFARPUR: दो सहेलियां थाना पहुंच गई और दोनों ही थाने में शादी की जिद करने लगी. दोनों की बातें सुन पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. दोनों लड़कियों ने कहा कि एक दूसरे से वह प्यार करती ह

बिहार: थाने में शादी की जिद पर अड़ी 2 सहेलियां, पुलिस से बोली.. एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: दो सहेलियां थाना पहुंच गई और दोनों ही थाने में शादी की जिद करने लगी. दोनों की बातें सुन पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए. दोनों लड़कियों ने कहा कि एक दूसरे से वह प्यार करती है. एक दूसरे के बिना दोनों नहीं रह सकती है. ऐसे में दोनों आपस में शादी करना चाहती है.

एक लड़के के वेश में थी लड़की

मुजफ्फरपुर की सदर पुलिस उलझन में पड़ गई. आखिर दोनों के कैसे समझाया जाए. पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी. वह थाना पहुंचे और दोनों के परिजनों को थाना बुलाया गया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाया, लेकिन परिजनों ने कहा कि समाज इस रिश्ते को मान्यता नहीं देगा. लेकिन दोनों लड़कियों ने पुलिस से कहा कि वह कोर्ट मैरिज करने के लिए तैयार है. दोनों लड़कियों में एक लड़की पुरूष के वेशभूषा में थी. यहां तक की वह अपने बाल भी कटा ली थी. जबकी दूसरी लड़की सलवार सूट में थी. दोनों ने थाना में एक-दूसरे का हाथ थामकर फोटो शूट भी कराया.

परिजनों ने अपहरण का किया केस

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों सहेलियां एक साथ पांच अक्टूबर को  बेला स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी. लेकिन वापस घर नहीं लौटी. दोनों दरभंगा चली गई और वहीं पर एक हॉस्टल में रहने लगी. इस बीच परेशान परिजनों ने सदर थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था. मोबाइल के लोकेशन से पुलिस दरभंगा पहुंची तो दोनों लड़कियों को लेकर थाना आई. दोनों स्नातक की छात्रा हैं. फिलहाल महिला पुलिस की देखरेख में दोनों तो थाना में ही रखा गया है.  दोनों लड़कियां 10वीं में पढ़ने के दौरान ही एक दूसरे के संपर्क में आई थी. तब से दोस्ती इनलोगों की कायम है.