ब्रेकिंग
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षणNEET की तैयारी कर रहे छात्र ने क्रिप्टो में गंवाए 2 करोड़, महिला इंजीनियर के 40 लाख भी फंसेबिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर: इन दो मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र से शुरू होगी MBBS की पढ़ाई, 50-50 सीटों पर दाखिला को मंजूरीजमुई में कच्चे तेल की पाइपलाइन में बड़ा खेल, पाइप में सेंधमारी कर लगाया वाल्व; तेल चोरी से मचा हड़कंपशिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव: बिहार में अब महज 7 दिन में जारी होगा मैट्रिक रिजल्ट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलानFirst Bihar की खबर का असर: माही नदी का तटबंध टूटने के बाद युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू, DM ने किया निरीक्षण

बाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का अनोखा तरीका सामने आया है। तस्करों ने कॉपियों के बंडल के अंदर शराब की बोतलें छिपा रखी थीं, लेकिन गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पूरी खेप का खुलासा हो गया। मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार...

बाहर से कॉपियों का बंडल, अंदर छिपी थी शराब की बड़ी खेप, मुजफ्फरपुर में तस्करी के अनोखे तरीके का खुलासा; तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. तस्करों ने शराब की बोतलों को कॉपियों के बंडल के बीच इस तरह छिपाया था कि बाहर से देखने पर किसी को शक तक नहीं हो. हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो को रोककर तलाशी ली तो कॉपियों के बीच छिपाकर रखी गई 360 बोतल शराब बरामद हुई.


मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर का है. उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि एक ऑटो के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के नेतृत्व में एएसआई राजा जन्मेजय और टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ऑटो को रोक लिया.


कॉपियों के बंडल को देखकर नहीं हुआ शक

ऑटो की तलाशी के दौरान टीम को बोरियों में कॉपियों के बंडल रखे मिले. पहली नजर में इन बंडलों को देखकर किसी तरह का संदेह नहीं हुआ. लेकिन सूचना के आधार पर जब उत्पाद विभाग की टीम ने बंडल खोलकर जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया.


जांच में पता चला कि कॉपियों को बीच से काटकर उनके अंदर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं. कॉपियों और शराब की बोतलों को इस तरह पैक किया गया था कि बाहर से देखने पर यह सामान्य कॉपियों का बंडल ही नजर आए.


उत्पाद विभाग की टीम ने बंडलों से कुल 360 बोतल शराब बरामद की. अधिकारियों के अनुसार, बरामद बोतलों पर उत्तर प्रदेश निर्मित होने का उल्लेख है. शराब की बोतलों की प्रारंभिक जांच में इसके नकली होने की आशंका जताई गई है.


उत्पाद विभाग ने बरामद शराब के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. लैब रिपोर्ट आने के बाद ही शराब की वास्तविकता और गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


ऑटो चालक गिरफ्तार

इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने कांटी निवासी ऑटो चालक सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान उससे शराब की खेप से जुड़े लोगों और इसकी आपूर्ति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.


उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि ऑटो से शराब की आपूर्ति किए जाने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और तलाशी के दौरान कॉपियों के बंडल के अंदर से शराब बरामद हुई.


उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर में कहां पहुंचाया जाना था.