ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय में युवक का मर्डर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

BEGUSARAI : बेगूसराय में रिटायर्ड सेना के जवान के पोते की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की है. मर्डर की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलि

बेगूसराय में युवक का मर्डर, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में रिटायर्ड सेना के जवान के पोते की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.  मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की है. मर्डर की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गई है.

 युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा डीह निवासी भूतपूर्व सैनिक सत्यनारायण सिंह के पोते और स्व अशोक सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है. घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि अविनाश निजी स्कूल में पढ़ाते थे और  3 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी.

बताया जा रहा है कि अविनाश ससुराल गए थे और गुरुवार को ही  ससुराल मधुरापुर से लौटे थे, लेकिन घर पहुँचने से पूहले ही हनुमान गढ़ी के पोखर में उनकी लाश बरामद की गई है.घटनास्थल पर से उनकी बाइक,पर्स,लैपटॉप  भी बरामद किया गया है, जिससे छिनतई की घटना से इनकार किया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि मर्डर करने के बाद शव को फेंका गया है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA KUMAR

FirstBihar संवाददाता