ब्रेकिंग
Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत! छपरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर से चलेगी, गोरखपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव✦Bihar News : पटना में जाम से मिलेगी बड़ी राहत! पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार✦Bihar News: पटना में जमीन के नीचे दौड़ेंगी गाड़ियां! दरभंगा-भागलपुर समेत बिहार के 8 शहरों में बनेगा अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर✦Bihar News: छठ घाट से लौट रहे 8 लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, बेतिया में 2 की मौत; एक ही परिवार के 4 सदस्य पटना रेफर

मुंगेर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 मोबाइल लौटाए, दुर्गा पूजा पर लोगों के चेहरे पर बिखरी खुशियां

मुंगेर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल लौटाए। दुर्गा पूजा के अवसर पर यह उपहार लोगों के लिए खास खुशी लेकर आया।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने एक साथ 78 लोगों के चेहरे पर लाई मुस्कान। सभी 78 लोगों को लौटाया उनका गुम हुआ या चोरी हुआ मोबाइल। अपने मोबाइल को पाकर लोग काफी खुश हैं।  लोगों का कहना है कि मुंगेर पुलिस ने दुर्गा पूजा पर उन्हें उपहार दिया है। मुंगेर पुलिस की कार्रवाई काबिले तारीफ है जो हमेशा याद रहेगा। लोगों ने उम्मीद खो दी थी कि अब उन्हें उनका मोबाइल मिलेगा लेकिन मुंगेर पुलिस की मेहनत ने रंग लाई। इसी का नतीजा है कि आज उन्हें उनका मोबाइल पुलिस कप्तान के हाथों सौंपा गया। 


दरअसल बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया हैं । जिसका नाम ही है ऑपरेशन मुस्कान जिससे साफ पता चलता है कि ये बिहार पुलिस के द्वारा किए इस काम के बाद लोगों के चेहरे में मुस्कान आ जाती है। और हो भी क्यों भाई जब उन लोगों का खोया या चोरी हुआ कीमती से कीमती मोबाइल पुलिस के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लोगों को लौटा दिया जाता है । ताजा मामला में मुंगेर पुलिस ने एसपी कार्यालय में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 78 लोगों को इनका खोया या चोरी हुआ मोबाइल उनके धारकों को लौटाया । जिसका बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपया है । 


वहीं मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने मुंगेर पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद दिया । और कहा कि दुर्गा पूजा का उन्हें गिफ्ट मिल गया है।  और मुंगेर पुलिस के द्वारा दिया गया उपहार स्वरूप ये मोबाइल जिसके मिलने की आस भी खत्म हो चुकी थी उसे लौटाया है । और यह हमेशा याद रहेगा । एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुंगेर पुलिस के द्वारा अभी एक साथ 78 मोबाइल को उनके धारकों को वापस कर दिया गया।  साथ ही यह भी बताया कि अब तक मुंगेर पुलिस के द्वारा लगभग 250 से ज्यादा खोए या चोरी हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों के पास पहुंचाया ।

टैग्स