ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

मुंगेर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, CCTV फुटेज वायरल

मुंगेर के चौखंडी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच मारपीट का CCTV फुटेज वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार न्यूज
4 लोगों को भेजा गया जेल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER:मुंगेर में LIVE मारपीट का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं। मारपीट की घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव में हुई।


मिली जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन पर सामान रखने को लेकर दो पड़ोसी के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जा रहा है कि चौखंडी गांव निवासी मसोमात अनीता देवी के घर के पीछे खाली जमीन है, जिस पर पड़ोसी सन्नी सहनी और उसके परिवार द्वारा बिना अनुमति सामान रख दिया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।


इससे पहले 16 अप्रैल को भी दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसे डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया था। लेकिन उसी रात विवाद फिर भड़क गया और हालात बेकाबू हो गए।


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। यहां तक कि जमीन पर गिरने के बाद भी एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में अनीता देवी पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।


घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। दोनों ओर से करीब 10-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।