ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

परिवहन विभाग के खिलाफ फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, अवैध चालान और वसूली के गंभीर आरोप; सड़क जाम कर किया भारी हंगामा

Bihar News: मुंगेर में बुधवार की देर रात ट्रक ड्राइवरों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज ड्राइवरों ने परिवहन विभाग पर अवैध वसूली और दोहरी चालान काटने का आरोप लगाया है. नाराज ड्राइवरों ने सड़क जाम कर विरोध जताया.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में बीती देर रात परिवहन विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ ड्राइवरों ने मोर्चा खोल दिया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि पासिंग के नाम पर पैसे नहीं देने पर एक ही दिन में दो-दो बार चालान काट दिया जाता है, जिससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।


यह घटना मुंगेर जिला अंतर्गत तेलिया तालाब के पास उस समय हुई जब वाहन चालकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी ड्राइवरों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया।


ड्राइवरों का कहना है कि परिवहन विभाग के कर्मियों द्वारा पासिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उनका आरोप है कि यदि वे पैसे नहीं देते हैं तो एक ही दिन में दो बार चालान काट दिया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो रही है।


घटना के बाद भी परिवहन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, जिससे ड्राइवरों में लगातार नाराजगी देखी जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता