ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से महज 47 सेंटीमीटर नीचे, कई गांवों में फैला बाढ़ का पानी; 28 स्कूलों को दूसरी जगह किया गया शिफ्ट

Bihar Flood Alert: मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.86 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से महज 47 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ का पानी कई गांवों में फैलने के बाद 28 प्रभावित स्कूलों को सुरक्षित विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है।

Bihar Flood Alert
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood Alert: बिहार के मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का पानी 38.86 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि खतरे का निशान 39.33 मीटर है। यानी गंगा खतरे के निशान से महज 47 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। 



बढ़ते जलस्तर के कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है और अब इसका असर स्कूलों पर भी पड़ रहा है। कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने 28 बाढ़ प्रभावित स्कूलों को सुरक्षित स्थानों पर स्थित विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया है, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।



गंगा के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। घरों के आसपास पानी जमा है और ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों के साथ सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। ऊंचे स्थानों पर डेरा जमाए ग्रामीणों का कहना है कि गांव की स्थिति काफी बदतर हो गई है। पानी बढ़ने के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। 



यही वजह है कि वे अपने परिवार, सामान और मवेशियों को लेकर सुरक्षित जगहों पर आ गए हैं।बाढ़ का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। कई स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, जिसके कारण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 28 बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों को सुरक्षित विद्यालयों में प्रतिनियुक्त करने का फैसला लिया है। 



विभाग के आदेश के अनुसार शिक्षकों को संबंधित सुरक्षित विद्यालयों में योगदान देकर शिक्षण कार्य शुरू करना होगा। यह व्यवस्था फिलहाल 10 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। बाढ़ के बीच प्रशासन की कोशिश है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी जारी रहे। इसी उद्देश्य से प्रभावित 28 स्कूलों को सुरक्षित विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता