ब्रेकिंग
Bihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

गृह जिला मुंगेर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तारापुर में 10 मॉडल स्कूल और थाना का किया उद्घाटन

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी ने अपने गृह जिला मुंगेर के तारापुर में 10 मॉडल स्कूलों और आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण, बच्चों से संवाद और असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का शुभारंभ किया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार की दोपहर अपने गृह जिला मुंगेर के तारापुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तारापुर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल विद्यालय के रूप में चयनित उच्च विद्यालयों का उद्घाटन किया। 



इस मौके पर मंत्री संजय सिंह टाइगर, गणना उद्योग विभाग सह जिला के प्रभारी मंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक राजीव सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज निपनिकर, एसपी सैयद इमरान मसूद सहित अन्य मौजूद थे। 



दोपहर 1:35 में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लोना में लैंड हुआ। जहां गार्डन ऑफ़ ऑनर के पश्चात स्थानीय लोगों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। सके बाद उन्होंने सरस्वती विद्या निकेतन लोना में चयनित 10 आदर्श विद्यालयों का उद्घाटन रिमोट से किया। मॉडल विद्यालय सरस्वती विद्या निकेतन में वर्ग में पहुंचकर शिक्षक से बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीके के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वर्ग में उपस्थित बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने पढ़ाई संबंधी बातचीत की। 



विद्यालय में बच्चों द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री आदर्श थाना हरपुर के लिए प्रस्थान कर गए। सड़क मार्ग से दोपहर 2:20 में मुख्यमंत्री हरपुर थाना पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया। जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर आदर्श थाना हरपुर का उद्घाटन किया। 



उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श थाना हरपुर के थाना अध्यक्ष कक्ष हाजत के अलावा भवन के सभी कमरों का बारीकी से अवलोकन किया। थाना भवन का अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री असरगंज के लिए प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री असरगंज में राजकीय डिग्री महाविद्यालय असरगंज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया और स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद भी किया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता