ब्रेकिंग
PM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

26 अप्रैल को सीएम सम्राट का मुंगेर दौरा, पीएम मोदी की मन की बात सुनने के बाद लोगों को करेंगे संबोधित

जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा उनके विधानसभा का बेटा मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम बनने के बाद पहली बार वे अपने विधानसभा क्षेत्र आ रहे है ऐसे में हम लोग सम्राट चौधरी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं।

बिहार न्यूज
मुख्यमंत्री का मुंगेर दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर विधान सभा क्षेत्र का अमैया बैजलपुर गंवा जहां 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वहां की जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। 


जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा उनके विधानसभा का बेटा मुख्यमंत्री बने हैं। सीएम बनने के बाद पहली बार वे अपने विधानसभा क्षेत्र आ रहे है ऐसे में हम लोग सम्राट चौधरी के इंतजार में पलके बिछाए बैठे हैं।


मुंगेर जिला अंतर्गत असरगंज प्रखंड का छोटा सा गांव जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है और चर्चा हो भी क्यों ने की सीएम बनने के बाद पहली बार अपने विधान सभा क्षेत्र के अमैया बैजलपुर की धरती पर सम्राट चौधरी का पदार्पण हो रहा है । वे 26 अप्रैल को वहां की हजारों जनता के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे और उसके बाद वे वहां की जनता से संवाद भी करेगें । तो जाहिर है कि अपने सीएम से वहां की जनता को भी काफी उपेक्षा है ।


 वहां कि जनता ने कहा कि वे अपने परिवार का ही हिस्सा मानते है । इस कारण वे उनके स्वागत को ले अपने पलकें बिछाए बैठे है।  पूरा का पूरा गांव में मानो उत्सव का माहौल है । लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र का बेटा आज मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हो गया है । जिसे विकास को और तेज गति मिलेगा । कल तक उपेक्षित गांव में अब विकास की गंगा बहेगी ।  सम्राट चौधरी बिहार के विकास को और ऊंचाइयों तक ले जायेंगें।  


साथ ही वहां के लोगों को यकीन है कि जब 26 को मुख्यमंत्री वहां आयेंगे तो वो पल ही कुछ और होगा और वे कुछ न कुछ सौगात के रूप में इस गांव को दे के ही जायेगें ।  खबर के अनुसार सम्राट चौधरी वहां से निकल कर असरगंज प्रखंड के ढोल पहाड़ी पहुंचेगे और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय वहां 12.49 करोड़ की योजना क्रियान्वयन के लिय शिलान्यास करेंगे। और वहां से निकल कर वे तारापुर पहुंच कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे  ।

टैग्स