ब्रेकिंग
Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!

63 पुलिसवाले और 3 DSP पर किये थे FIR, पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ते मुंगेर के नए SP मानवजीत सिंह ढिल्लो

PATNA : मुंगेर जिले में मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर हुए बवाल के बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को पद से हटा दिया. इन दोनों अफसरों को हटान

63 पुलिसवाले और 3 DSP पर किये थे FIR, पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ते मुंगेर के नए SP मानवजीत सिंह ढिल्लो
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  मुंगेर जिले में मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर हुए बवाल के बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को पद से हटा दिया. इन दोनों अफसरों को हटाने के बाद तत्काल वहां नए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान की नियुक्ति की गई. बिहार सरकार ने आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो और आईएएस को वहां का जिलाधिकारी बनाया. नए पुलिस कप्तान मानवजीत सिंह ढिल्लो काफी सख्त अधिकारी माने जाते हैं. आइये जानते हैं, इनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातों को...


आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो 2009 के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. मानवजीत सिंह ढिल्लो को काफी तेजतर्रार अफसर माना जाता है. मुंगेर जिले में एसपी बनने से पहले इन्हें पटना में एसटीएफ के एसपी के रूप में तैनात किया गया था. मानवजीत सिंह ढिल्लो इससे पहले वैशाली में भी एसपी रह चुके हैं, जो एक बार काफी सुर्ख़ियों में आये थे. 


आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो को जमीन से जुड़ा प्रशासनिक अफसर माना जाता है. पिछले साल जुलाई महीने में वैशाली के एसपी रहते इन्होंने अपने ही पुलिस महकमे के 3 अधिकारी समेत 66 पुलिसकर्मियों के ऊपर केस एफआईआर किया था. बढ़ते अपराध के पीछे पुलिसवालों की लापरवाही बड़ा कारण मानते हुए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के आदेश पर ही कांड संख्या 634/ 19 के रूप में नगर थाने में केस दर्जर करवाया गया था. जिसमें 3 डीएसपी और 63 पुलसीकर्मी के नाम शामिल थे. बताया जाता है कि आईपीसी की धारा 409/34 के तहत यह कार्रवाई की गई थी.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 15 जून 2019 को नगर थाने में एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने लंबित मामलों की समीक्षा की थी. इस दौरान पता चला कि कई लंबित मामले ऐसे पदाधिकारियों के पास हैं, जिनका तबादला जिले से बाहर हो गया है. उस समय अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी. इसके बाद भी किसी ने केस नहीं सौंपे. जिसके बाद उन्होंने एक्शन लिया था. बताया जाता है कि तब तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के आदेश पर डीजी टीम वैशाली में आपराधिक घटनाओं, लंबित मामले आदि का रिव्यू करने के साथ ही लोगों से फीडबैक ले रही थी.


मुंगेर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो की पत्नी भी आईपीएस अधिकारी हैं. उनकी शादी 2009 बिहार कैडर की आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह से हुई है. खुद आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो 2009 के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. दोनों ने 2011 में शादी की थी. हरप्रीत सिंह भी बिहार की सख्त प्रशासनिक अधिकारी मानी जाती हैं.


मुंगेर गोलीकांड के बाद गुरूवार को फिर से हिंसा भड़कने के बाद इन्हें जिले में लॉ एंड आर्डर को बहाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईपीएस मानवजीत सिंह ढिल्लो बिहार के तेजतर्रार आईपीएस और मुंगेर रेंज के डीआईजी मनु महाराज के साथ काम कर रहे हैं. फिलहाल मुंगेर में स्थिति काफी शांतिपूर्ण हैं. 

टैग्स