ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

मुंगेर के नए डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, बोले- विधि व्यवस्था बनाये रखना होगी प्राथमिकता

MUNGER : मुंगेर का पदभार संभालते ही नयी डीएम रचना पाटिल व नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मुंगेर समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में जोइन्ट रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बात

मुंगेर के नए डीएम और एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, बोले- विधि व्यवस्था बनाये रखना होगी प्राथमिकता
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर का पदभार संभालते ही नयी डीएम रचना पाटिल व नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मुंगेर समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में जोइन्ट रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत की. डीएम रचना पाटिल ने कहा कि मुंगेर ऐतिहासिक जिला है, मेरी पहली प्राथमिकता होगी के विधि व्यवस्था शांतिपूर्ण बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जाए और अभी जो शहर के हालात हैं उसको काबू किया जाए. साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि लोग अफवाहों से बचें और संयम रखें. 


इसके बाद मुंगेर के नए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने मीडिया कर्मी से बातचीत करते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता होगी विधि व्यवस्था को फिर से बहाल करना और आम जन जीवन को फिर से पटरी पर लाना. मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपील की कि शांति व्यवस्था बनाए रखें और अफवाहों से बचें, अफवाहों का खंडन करें. दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाई किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में चुनाव आयोग का जो डायरेक्सन आएगा उसके अनुरूप कार्यवाई की जाएगी. 


इतना ही नहीं आज मुंगेर की सड़कों पर नए डीएम और एसपी ने रोड शो भी निकाला और लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की. आपको बता दें कि मुंगेर में बीते सोमवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय हुई गोलीबारी के बाद भीड़ ने आक्रामक रूप लेते हुए कई थानों को आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद चुनाव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां की एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा को हटा दिया था. अब मुंगेर की बागडोर डीएम रचना पाटिल और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को दी गई है. 

टैग्स