ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

मुंगेर में मामा बना ‘मुन्ना भाई’, भांजे की जगह डीएलएड परीक्षा देते पकड़ा गया

मुंगेर में डीएलएड परीक्षा के दौरान भांजे की जगह मामा द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया। बायोमेट्रिक जांच में फोटो मेल नहीं खाने पर फर्जी परीक्षार्थी मुकेश कुमार को पकड़ा गया। पुलिस ने मामा और भांजे दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।

Bihar
मुन्ना भाई गिरफ्तार
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के डीएलएड परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। मामला तब उजागर हुआ जब बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान एक युवक की पहचान उसके फोटो से मेल नहीं खा रही थी।


परीक्षा केंद्राधीक्षक नीतिन कुमार को संदेह हुआ, जिसके बाद पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह अरवल जिला के माणिकपुर निवासी मुकेश कुमार है और अपने भांजे जहानाबाद निवासी राकेश कुमार की जगह परीक्षा दे रहा है।


सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश कुमार को हिरासत में ले लिया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि केंद्राधीक्षक के आवेदन पर भांजे और मामा दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले ने परीक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि बायोमेट्रिक प्रणाली के चलते फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया।