ब्रेकिंग
NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड✦NDA में बढ़ी सियासी खींचतान: निर्दलीय MLC राहुल राज की BJP में वापसी पर JDU नाराज, पूछा- 6 साल के निष्कासन के बाद इतनी जल्दी वापसी क्यों?✦दिल्ली दौरे पर CM सम्राट चौधरी, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात; नितिन गडकरी से भी मिलेंगे✦Bihar MLC News : 2 निर्दलीय MLC की सदस्यता पर संकट! सभापति को पेन ड्राइव में सौंपे सबूत, अब होगी कार्रवाई?✦सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल✦‘रश्मिरथी’ की पंक्तियों से तेजस्वी का NDA सरकार पर सियासी वार, याद दिलाया 1.20 लाख नियुक्ति पत्र का रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देश

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। सीएम हाउस में उन्होंने हाई लेबल क्राइम मीटिंग बुलाई। डीजीपी, मु

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की हो रही किरकीरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। सीएम हाउस में उन्होंने हाई लेबल क्राइम मीटिंग बुलाई। डीजीपी, मुख्य सचिव सहित पुलिस मुख्यालय के कई बड़े अधिकारी मुख्यमंत्री आवास में आयोजित क्राइम मीटिंग में शामिल हुए। 


इस दौरान  एसएसपी, एसपी,आईजी, डीआईजी, कमिश्नर सहित बड़े अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। हाई लेबल क्राइम मीटिंग में तमाम आलाधिकारी शामिल हुए। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किये। 


बता दें कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होगा जिस दिन आपराधिक वारदातें नहीं होती होगी। अपराधियों ने तांडव मचा रखा है। जिसे लेकर विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर है। बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना दरभंगा से सामने आने के बाद विपक्ष नीतीश सरकार पर और हमलावर हो गया। तेजस्वी यादव लगातार ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वही बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने भी 20 जुलाई को प्रतिरोध मार्च निकाले जाने की घोषणा कर दी है। 


चारों ओर बढ़े अपराध को लेकर नीतीश कुमार की खुब किरकिरी हो रही है वही लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं। बिहार की पुलिस को अपराध रोक पाने में विफल साबित होता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आनन-फानन में विधि व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और उनकी बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि किसी भी हालत में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाईए।    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देशमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देशमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देशमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देशमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेबल क्राइम मीटिंग, CM नीतीश ने दिये आवश्यक निर्देश