ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

BJP-RSS और चुनाव आयोग पर मुकेश सहनी ने वोट चोरी का लगाया आरोप, कहा..यही सब करके सत्ता में आती है भाजपा

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर सत्ता में आने का गंभीर आरोप लगाया।

Bihar
मुजफ्फरपुर में गरजे 'सन ऑफ मल्लाह'
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बुधवार को वोटर अधिकार यात्रा के 11 वें दिन मुजफ्फरपुर में एक जनसभा संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह धरती  शहीद जुब्बा सहनी की धरती है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी कुर्बानी दी।


सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र आया। बाबा साहेब ने देश को संविधान दिया जिसमें दलित, अति पिछड़ों , गरीबों को सिर उठाकर जीने का अधिकार दिया गया। जब राजतंत्र था तब लोग दलितों के हाथ से पानी नहीं पीते थे।


उन्होंने कहा कि देश मे जब लोकतंत्र आया तब एक मल्लाह का बेटा प्रदेश में मंत्री बन सका। आज यही लोकतंत्र खतरे में हैं। आज भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग मिलकर इस देश मे वोट चोरी कर रहा है और सत्ता में बैठे हुए है। 


मुकेश सहनी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होता है और अच्छा काम नहीं करने वाले नेताओं को पांच साल में  बदलने का समय आता है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने कई वादे किए थे जिसमें 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं दिए। 


आज वे तीन बार से पीएम बन रहे हैं। क्योंकि वे आपके वोट से वह पीएम नहीं बन रहे वोट चोरी कर पीएम बन रहे हैं। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आने वाले समय में हमलोग बेहतर काम करेंगे। बिहार में हमलोग किसी हाल में वोट चोरी नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने लोगों से साथ आने का आह्वान किया।