ब्रेकिंग
बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...

बिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनी

पटना में महागठबंधन की प्रेस वार्ता में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में वोट चोरी की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के 13 करोड़ लोगों के हक की लड़ाई के लिए हम सड़कों पर हैं और इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Bihar
BJP पर हमला
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदेश के 13 करोड़ लोगों के हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरे हैं। 


उन्होंने कहा कि आज सरकार के वोट चोरी करने की नियत के खिलाफ हम सड़कों पर हैं। वोट ही हमारी ताकत है और अब उसी को लूटा जा रहा है। आजादी के बाद बाबा साहेब ने हम सभी को वोट का अधिकार दिया। अगर यह गरीबों और पिछड़ों को यह अधिकार नहीं होता, तो लालू यादव बिहार के सीएम नहीं बनते और मैं मंत्री नहीं बनता।  


उन्होंने कहा कि आज हमारे पास वोट की ताकत है तभी हमारी बातों को सुना जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनको वोट चोरी नहीं करना था, तो मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव क्यों किया? 


वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के वोट को नुकसान पहुंचाकर सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि बिहार के बांग्लादेशी हैं, पाकिस्तानी हैं, नेपाली हैं? सवाल किया कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि जिनके नाम काटे गए हैं, उनमें कितने विदेशी हैं?  


उन्होंने कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार है, किसी भी प्रमाणपत्र को बनाने के लिए पैसा मांगा जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में किसी हाल में वोट चोरी नहीं करने देंगे। भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ेगी। बिहार के लोग जागरूक हैं। बिहार के लोगों के वोट की रक्षा करने के लिए हम लोग मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

बिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनी


बिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनी


बिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनीबिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनीबिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनीबिहार के लोगों के हक और अधिकार के लिए हम सभी सड़कों पर उतरे हैं: मुकेश सहनी