ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामाबिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, हथियार के बल पर दिनदहाड़े कारोबारी के स्टाफ से लूट लिए 3.18 लाखपुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित भी साथ... FIR की मांग पर अड़ेत्योहार से पहले चीनी ने बढ़ाई टेंशन, 12 दिनों में 24 की बढ़ोतरी; बिहार में 68 रुपये किलो पहुंचा भावTRE-4 परीक्षा पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में असमंजस, मंत्री बोले- यह शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहींसरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

सरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के MSKB स्कूल में लगातार दूसरी रात चोरी की घटना के बाद शुक्रवार को छात्राओं और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। स्कूल में पानी की समस्या को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात...

सरकारी स्कूल में लगातार दूसरी बार चोरी, पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे छात्र; डेढ़ घंटे तक किया हंगामा
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित महिला शिल्प कला भवन (MSKB) स्कूल में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आई है. बुधवार की रात स्कूल में चोरी के बाद गुरुवार की देर रात एक बार फिर चोरों ने परिसर में घुसकर तीन कमरों के ताले तोड़ दिए. चोर कमरों में लगे पंखे और समर्सिबल मोटर का पाइप उखाड़कर ले गए. समर्सिबल के ऊपर बने शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया.


लगातार दो रात स्कूल में चोरी की घटनाओं के बाद शुक्रवार सुबह जब शिक्षक और छात्राएं स्कूल पहुंचे तो परिसर में पानी की समस्या खड़ी हो गई. समर्सिबल मोटर से जुड़े सामान की चोरी और तोड़फोड़ के कारण बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा. पानी की व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया.


आक्रोशित छात्राएं और स्थानीय लोग बनारस बैंक चौक के पास सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा.


पहली चोरी के बाद फिर हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात चोरों ने पहली बार स्कूल परिसर में प्रवेश किया था. उस दौरान दो कमरों के ताले तोड़कर पंखे और अन्य सामान चोरी कर लिए गए थे. घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत भी दी गई थी.


पहली घटना के अगले ही दिन गुरुवार की देर रात चोर दोबारा स्कूल परिसर में पहुंच गए. इस बार तीन कमरों के ताले तोड़े गए. कमरों में लगे पंखे निकालने के साथ ही समर्सिबल मोटर का पाइप भी उखाड़कर चोर अपने साथ ले गए. समर्सिबल के ऊपर बना शेड भी क्षतिग्रस्त मिला.


टूटी बाउंड्री का उठाया जा रहा फायदा

स्कूल के प्राचार्य प्रभात रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्कूल की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा पिछले करीब छह महीने से टूटा हुआ है. उनके अनुसार, इसी रास्ते से असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में आते-जाते हैं.


प्राचार्य ने कहा कि टूटी बाउंड्री के कारण शाम के बाद स्कूल परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं. इस संबंध में पुलिस को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन सुरक्षा और गश्त को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई.


उन्होंने कहा कि बुधवार की चोरी के बाद अगर स्कूल की सुरक्षा को लेकर तत्काल कार्रवाई की जाती तो गुरुवार की रात दोबारा चोरी की घटना नहीं होती.


सड़क जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों, स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों से बातचीत की. काफी समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हुआ.


थानेदार जय प्रकाश सिंह ने स्कूल में चोरी की घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई का भरोसा दिया है.