ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BJP विधायक राजू सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, दोष सिद्धि पर रोक लगाने से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार; विधायकी पर खतरा

मोतिहारी में पुलिस और ठेला चालक के बीच सड़क पर मारपीट, वायरल तस्वीरों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

मोतिहारी के रक्सौल क्षेत्र में पुलिस और ठेला चालक के बीच सड़क पर मारपीट की घटना सामने आई है। वायरल तस्वीरों में दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हाथ उठाते देखा जा रहा है। यह घटना पुलिस और जनता के बीच संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

bihar
ये क्या हो रहा है?
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के रक्सौल में कोरिया ओला डायवर्शन के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस और एक ठेला चालक के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इस पूरी घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसने आम लोग और प्रशासन दोनों को झकझोर कर रख दिया है।


वायरल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी ठेला चालक को थप्पड़ मार रहा है, जबकि जवाब में ठेला चालक भी पुलिसकर्मी पर हाथ उठा रहा है। यह दृश्य न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पुलिस और आम जनता के बीच 'पीपुल फ्रेंडली' संबंध स्थापित करने की कोशिशें जमीन पर असरदार साबित नहीं हो रही हैं।


मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (एसपी)  प्रभात लगातार अपने अधीनस्थों को नैतिकता, संवेदनशीलता और आमजन से अच्छे व्यवहार का पाठ पढ़ा रहे हैं। वह पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से यह शपथ दिलाते हैं कि वे जनता के साथ सम्मानपूर्वक और सहयोगी रवैया अपनाएं। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है।


इस ताजा घटना ने पुलिस की कार्यशैली को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस ने ठेला चालक को डायवर्शन मार्ग से हटने के लिए कहा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पुलिस और जनता के बीच अविश्वास की खाई को और गहरा कर रही हैं। लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, खासकर जब कानून के रक्षक ही कानून को हाथ में लेते दिखाई देते हैं।


अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मोतिहारी पुलिस इस घटना को कितनी गंभीरता से लेती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही, क्या प्रशासन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं, यह आने वाले समय में स्पष्ट हो पाएगा।

टैग्स