ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा! तेज रफ्तार पिकअप बिजली पोल से टकराकर पलटी, युवक की मौत; ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ कई घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन पर सवार ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ कई घायल हुए है.

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा
मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गिधौना स्कूल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पिकअप वाहन पर सवार ऑर्केस्ट्रा टीम की कई नर्तकियां और अन्य कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एक बारात गिधौना से नोनौरा गांव की ओर जा रही थी। बारात में शामिल ऑर्केस्ट्रा टीम को लेकर जा रही पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया और वाहन एक बाइक सवार युवक पर पलट गया।


इस दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत बसवारिया गांव निवासी हरदेव महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गिधौना अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लोगों ने उसे आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग नेपाल के निवासी बताए जा रहे हैं, जो एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े थे। दुर्घटना में घायल लोगों में पिंकी कुमारी, समीना कुमारी, हरिशंकर गिरि शामिल है। इसके अलावा अन्य तीन सदस्य है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय पुलिस बल और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर गुस्सा देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारात में शामिल वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही कई बार हादसे की वजह बनती है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता।