ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

MOTIHARI: दलित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मोतिहारी में सोशल मीडिया पर दलित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता और पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का हरसिद्धि थाना क्षेत्र की एक दलित युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बने थे। इसी बीच आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी अन्य युवक से भी संबंध है, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी नाराजगी में युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इससे आहत पीड़िता ने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

घटना की जानकारी देते हुए साइबर थाना के इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि हरसिद्धि थाना क्षेत्र की युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


आमलोगों से पुलिस की अपील

इस घटना के बाद जिले में सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि कोई इस तरह की आपत्तिजनक या गैरकानूनी गतिविधि का शिकार होता है, तो वह तुरंत पुलिस या साइबर थाना से संपर्क करें।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट