ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

MOTIHARI: बंद घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, 5 लाख के आभूषण और कीमती सामान चोरी

चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है जहां बंद घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। जहां पांच लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर बदमाश फरार हो गये। इस घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं और पुलिस से अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना बेदिबन मधुबन वार्ड संख्या-10 में नंदलाल साह के घर की है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने पुत्र के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था। इस दौरान चोरों ने घर में रखे ट्रंक और बॉक्स के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के आभूषण, कीमती वस्त्र और अन्य बहुमूल्य सामान लेकर फरार हो गए।


चोरी की जानकारी परिवार के अस्पताल से लौटने के बाद सोमवार सुबह हुई। पीड़ित नंदलाल साह ने तुरंत पीपरा थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपरा थाना की एसआई अंबिका जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।MOTIHARI: बंद घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, 5 लाख के आभूषण और कीमती सामान चोरी

MOTIHARI: बंद घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, 5 लाख के आभूषण और कीमती सामान चोरी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट