ब्रेकिंग
अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦अजब प्रेम की गजब कहानी! दो बच्चों की मां को प्रेमी के लिए पागल देख, पति ने खुद कराई दोनों की शादी; VIDEO वायरल✦बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज; जानिए कैसा रहेगा असर✦बाइक की चाबी को लेकर खूनी विवाद, रेस्टोरेंट कैप्टन की हत्या; होटल के दो कर्मचारी गिरफ्तार✦Mokama By-Election : अनंत सिंह की विधायकी पर संकट, क्या मोकामा में फिर बजेगा चुनावी बिगुल?

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में SP का बड़ा एक्शन, तीन चौकीदार निलंबित, अब तक 22 की गई जान

MOTIHAARI : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सिर्फ बीते रात 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में SP का बड़ा एक्शन, तीन चौकीदार निलंबित, अब तक 22  की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHAARI : पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सिर्फ बीते रात 18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, प्रशासन ने 14 लोगों के जहरीली शराब से मौत की पुष्टि की है। जबकि, गंभीर रूप से बीमार 26 लोगों का इलाज चल रहा है। इस बीच इस पूरे मामले को लेकर एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। 


दरअसल, एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि, इस  मामले में प्रथम दृष्टया सूचना नहीं देने के मामले में तीन चौकीदारों को दोषी पाया गया है। तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। स्पष्टीकरण के बाद सभी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले में संबंधित थाने की पुलिस की भूमिका के सवाल पर एसपी ने साफ किया कि मामले की जांच चल रही है। दोषी पाए जानेवाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस व मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर कोटवा में भी छापेमारी की। इस दौरान वहां से स्पिरिट के खेप के निकलने की सूचना प्राप्त हुई। हालांकि, कोटवा से न तो स्पिरिट मिली, न कोई गिरफ्तारी हुआ। इस बीच सूचना मिली की कोटवा से खेप निकली चुकी है। पुलिस खेप के पीछे दौड़ी और जयसिंहपुर में स्पिरिट जब्त की। यहां से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार का किंगपिन पकड़ा जाएगा।