ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

दीक्षांत समारोह से पहले मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, अंगवस्त्र की गुणवत्ता पर सवाल, कुलपति आवास का किया घेराव

दीक्षांत समारोह से पहले मिथिला विश्वविद्यालय में मेडलधारी छात्रों ने अंगवस्त्र की खराब गुणवत्ता और अव्यवस्था को लेकर जोरदार विरोध किया। कुलपति आवास का घेराव कर नारेबाजी की गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को शांत कराने की कोशिश की।

बिहार
छात्रों का प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दीक्षांत समारोह से पहले मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अंगवस्त्र की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर कुलपति आवास का घेराव किया और नारेबाजी की।


मिथिला विश्वविद्यालय में 21 तारीख को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, लेकिन इससे पहले ही समारोह में शामिल होने वाले मेडलधारी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि समारोह में दिए जाने वाले अंगवस्त्र पाग और चादर की क्वालिटी बेहद खराब है। छात्रों से 12 से 17 सौ रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन न तो ठीक कपड़ा दिया जा रहा है और न ही भोजन की उचित व्यवस्था है। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी चरमराई हुई बताई गई। इसी बात को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त है.


विरोध कर रहे छात्र कार्यक्रम स्थल से निकलकर कुलपति आवास पहुँच गए और वहाँ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि इतनी प्रतिष्ठित उपलब्धि के सम्मान में आयोजित समारोह में निम्न स्तर की सामग्री देना और अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती। सूचना मिलते ही प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुँचे और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। देर शाम तक समझाने-बुझाने की प्रक्रिया जारी रही।

टैग्स