ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

मिड डे मील में गुटखा का रैपर देख हंगामा करने लगे बच्चे, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा सप्लायर

JAMUI: जमुई में मिड डे मील गुटखा का रैपर निकलने के बाद स्कूल के बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया। मामला झाझा प्रखंड के कलयुगहा मध्य विद्यालय का है। जहां मंगलवार को मध्याह्न भोजन मे

मिड डे मील में गुटखा का रैपर देख हंगामा करने लगे बच्चे, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा सप्लायर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में मिड डे मील गुटखा का रैपर निकलने के बाद स्कूल के बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया। मामला झाझा प्रखंड के कलयुगहा मध्य विद्यालय का है। जहां मंगलवार को मध्याह्न भोजन में तंबाकू का रैपर निकलने के बाद हुए बच्चों के हंगामे के बाद शिक्षकों ने जब भोजन की जांच की तो बच्चों की शिकायत सही पाई गयी। जिसके बाद सप्लायर से इसकी शिकायत की गयी लेकिन वो इसे देखने तक नहीं पहुंचे।


बता दें कि स्कूल में 190 बच्चे नामांकित हैं। आज 119 बच्चे स्कूल में उपस्थित थे। इनके लिए खाना स्कूल में लाया गया था। पहले शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया फिर बच्चों को मिड डे मील देने की तैयारी की गई। जब बच्चों को मिड डे मील दिया गया तो खाना में तंबाकू का रैपर निकला। शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के हेडमास्टर गोपाल कुमार महतो को दी। उन्होंने बच्चों को भोजन देने से मना कराया और इसकी जानकारी मिड डे मिल के सप्लायर को दी। 


हेड मास्टर ने बताया कि कुछ शिकायत दर्ज करने के बाद भी सप्लायर स्कूल में नहीं पहुंचा। हेडमास्टर गोपाल कुमार ने बताया कि 119 बच्चों का खाना आया था। खाने की जांच की गई तो उसमें तंबाकू का रैपर पाया गया। जिसके कारण बच्चों को खाना नहीं दिया गया और इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। स्कूल के सचिव नंदकिशोर मंडल ने बताया कि जब से बाहर से खाना आने लगा है इस तरह की समस्या बराबर सामने आती है। डेढ़ महीने पूर्व भी चावल में कीड़ा मिला था। इधर बच्चों के मिड डे मील में तंबाकू का रैपर मिलने पर बच्चों ने जमकर हंगामा मचाया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता