ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Metro in Bihar : बिहार के 4 शहरों में मेट्रो के रूट फाइनल, गया में सबसे ज्यादा तो दरभंगा में सबसे छोटा लाइन होगा, जानिए पूरी डिटेल

Metro in Bihar : राजधानी पटना के बाद बिहार के चार और प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल शुरू करने की कवायद तेज होती जा रही है. गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में मेट्रो के लिए सर्वे पूरा हो चुका है. इन शहरों में मेट्रो लाइन की रूपरेखा कैसी होगी, ये जान

Metro in Bihar
बिहार के गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा में मेट्रो की रूपरेखा तैयार
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

PATNA : (Bihar Metro Update)  पटना के बाद राज्य के चार और प्रमुख शहरों में मेट्रो चलाने की कवायद तेज होती जा रही है. राज्य सरकार गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुकी है. इन चार शहरों में मेट्रो लाइन के सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है. सर्वे में मेट्रो रेल रूट तय किया जा चुका है.

नगर विकास एवं आवास विभाग ने रेलवे की एजेंसी राइट्स को चार शहरों में मेट्रो ट्रेन के लिए सर्वे का काम सौंपा था. सर्वे का का पिछले साल सितंबर में ही शुरू हुआ था. अब चारों शहरों में सर्वे का काम पूरा कर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है. नगर विकास विभाग इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करने में लगी है.


ऐसी होगी मेट्रो लाइन 

राइट्स ने जो सर्वे रिपोर्ट दिया है उसके मुताबिक गया शहर में सबसे लंबा 36 किमी का मेट्रो रेल रूट बनाने का प्रस्ताव है. वहां मेट्रो के जरिए गया शहर को बोधगया और एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा, भागलपुर में 24 किमी लंबा और मुजफ्फरपुर में 21.25 किमी लंबे  मेट्रो रूट का सर्वे रिपोर्ट में जिक्र है. सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक  दरभंगा शहर  में सबसे छोटा मेट्रो लाइन बनेगा. यहां सिर्फ 18.8 किमी मेट्रो रेल रूट बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. वैसे इन चारों शहरों में मेट्रो के दो-दो रूट बनाए गए हैं. 


हालांकि, इन शहरों में 20 किमी लंबाई में ही मेट्रो रूट का प्रस्ताव है.लेकिन सर्वे रिपोर्ट में दरभंगा को छोड़ कर बाकी तीनों शहरों में मेट्रो लाइन की लंबाई बढ़ गई है. राज्य सरकार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से फैसला ले सकती है. बता दें कि पटना में लगभग 32 किमी लंबे मेट्रो रूट पर काम चल रहा है. यहां 24 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं.


सर्वे करने वाली एजेंसी ने मेट्रो लाइन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट, कंप्रिहेन्सिव माेबिलिटी प्लान और अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट नगर विकास को सौंप दी है. एजेंसी ने जनप्रतिनिधियों और लोगों के सुझाव भी लिए थे, इसकी रिपोर्ट भी सरकार को दी गई है. जानिए किस शहर में कैसी होगी मेट्रो सेवा.


मुजफ्फरपुर में 20 स्टेशन, जंक्शन से जुड़ेगा SKMCH

सरकार ने जो सर्वे कराया है उसके मुताबिक मुजफ्फरपुर में मेट्रो रूट में 20 स्टेशन बनाए जाने की योजना है. इसमें दो रूट होंगे. पहला रूट हरपुर बखरी से रामदयालु तक 13.85 किमी लंबा होगा, जिसमें 13 स्टेशन होंगे. वहीं दूसरा रूट एसकेएमसीएच से जंक्शन तक होगा जिसकी लंबाई 7.40 किमी लंबा है, इसमें सात स्टेशन प्रस्तावित हैं.

दरभंगा में 18 स्टेशन , एयरपोर्ट-डीएमसीएच जुड़ेंगे


दरभंगा में प्रस्तावित दो मेट्रो रूट में कुल 18 स्टेशन होंगे. पहला रूट एयरपोर्ट से दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) तक करीब 8.90 किमी लंबा होगा. इस रूट  में आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. वहीं, दूसरा रूट पॉलिटेक्निक कॉलेज से बिजुली तक 9.90 किमी लंबा होगा,  जिसमें 10 मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं.


भागलपुर में चंपानगर तक मेट्रो, 24 स्टेशन

भागलपुर में दो चरणों में मेट्रो रेल बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें कुल 24 स्टेशन बनाने की योजना है. पहले चरण में दो कॉरिडोर होंगे. पहले रूट में सैदपुर से चंपानगर तक 12 किमी तक मेट्रो लाइन शामिल है, जिसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं. 

दूसरे कॉरिडोर में भागलपुर रेलवे स्टेशन से वास्तु विहार तक सात किमी लंबाई की मेट्रो लाइन होगी जिसमें 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं. भागलपुर में मेट्रो के दूसरे चरण में रेलवे स्टेशन से चंपानगर तक मेट्रो लाइन बनेगी जिसकी लंबाई पांच किमी होगी और इसमें 4 स्टेशन बनेंगे.


गया से बोधगया तक मेट्रो, 28 स्टेशन बनेंगे

सर्वे के मुताबिक गया में मेट्रो का सबसे लंबा नेटवर्क तैयार करने का योजना है. इसमें कुल 28 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे. पहला लाइन उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर होगा, जो एयरपोर्ट, बोधगया और स्टेशन को जोड़ेगा.  22.60 किलोमीटर लंबे इस रूट में 18 मेट्रो स्टेशन होंगे.

गया में दूसरा लाइन पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर होगा, जिसकी  लंबाई 13.48 किमी होगी. इसमें  10 मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. ये मेट्रो लाइन बिपार्ड, विष्पुणपद मंदिर और मानपुर बस अड्डे को आपस में जोड़ेगा.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें