ब्रेकिंग
छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦बिना सुरक्षा गार्ड वाले ATM को बदमाशों ने बनाया निशाना, ड्रिल से कैश बॉक्स तोड़ लाखों उड़ाए; सर्वर ठप कर हुए फरार✦BIHAR NEWS : मोकामा में अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें! जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर भी FIR, जानिए पूरा मामला✦Bihar Teacher Transfer: बिहार के 6 लाख शिक्षकों को फिर लगा झटका, इस तारीख से खुल सकता है ट्रांसफर पोर्टल✦दशहरा मेला से लौट रहे दंपति को सुनसान रास्ते में रोका, पति से मारपीट कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार

बिहार : मालगाड़ी के ऊपर लेटकर सफर कर रहा था युवक, ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचानी पड़ी जान

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से है जहां एक मालगाड़ी के ऊपर लेट कर सफर कर रहे युवक की जान जब आफत में फस गई तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा. दरअसल, हाजीपुर की तरफ से

बिहार : मालगाड़ी के ऊपर लेटकर सफर कर रहा था युवक, ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचानी पड़ी जान
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर जिले से है जहां एक मालगाड़ी के ऊपर लेट कर सफर कर रहे युवक की जान जब आफत में फस गई तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना पड़ा. दरअसल, हाजीपुर की तरफ से समस्तीपुर जा रही एक मालगाड़ी के ऊपर तुर्की स्टेशन पर युवक के सवार हो गया. माल गाड़ी के ऊपर सवार युवक लेट कर सफर करने लगा. इसने तुर्की से लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन तक तकरीबन 10 किलोमीटर का सफर भी माल गाड़ी पर पूरा कर लिया. 


मालगाड़ी जब मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंची तो उसके ऊपर लेट कर सफर कर रहे युवक को आरपीएफ के एक जवान ने देख लिया. इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना मालगाड़ी के गार्ड को दी और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका गया. जवान की सूचना पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर समेत अन्य जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल सोनपुर कंट्रोल रूम को हाई टेंशन वायर की लाइन बंद करने के लिए सूचना दी गई. 1 घंटे तक चले इससे घटनाक्रम के बाद आखिरकार किसी तरह युवक को मालगाड़ी की छत से उतारा गया.


मालगाड़ी की छत पर सवार होकर सफर करने वाले युवक को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसके ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन ओवरहेड वायर 25,000 वोल्ट का करंट देता है. अगर इसके संपर्क में वह आ जाता है तो चंद सेकंड में कहानी खत्म हो जाती. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोनपुर रेल मंडल में हड़कंप मचा रहा. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल रहा. 


युवक रोशन कुमार को जब मालगाड़ी से नीचे उतारा गया तो उसने कहा कि तुर्की स्टेशन पर माल गाड़ी रुकी देखकर उसका छत पर चढ़ने का मन किया और वह उस पर सवार हो गया. उधर मालगाड़ी को पास कराने के बाद बाघ एक्सप्रेस को रवाना किया गया. तकरीबन आधे घंटे तक बाघ एक्सप्रेस आउटर सिग्नल पर रुकी रही. जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश साहू के मुताबिक युवक से जब बातचीत की गई तो उसकी स्थिति विक्षिप्त सी लगी है और परिजनों के पहुंचने के बाद उसे घर भेज दिया जाएगा.