ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

महिला पुलिस भर्ती में देश भर में टॉप पर बिहार, सरकार के निर्णय के बाद अब मिलेगी ये सुविधाएं

PATNA : देश में सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बिहार में है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राज्य में कई और पदों पर भर्तियां भी होनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कु

महिला पुलिस भर्ती में देश भर में टॉप पर बिहार, सरकार के निर्णय के बाद अब मिलेगी ये सुविधाएं
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : देश में सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बिहार में है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राज्य में कई और पदों पर भर्तियां भी होनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस में महिलाओं की बहाली पर खास जोर दिया है। वही अब राज्य सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आवास और बेरक्त की अलग व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।


दरअसल, राज्य सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी संख्या में बैरक या आवास की व्यवस्था करने जा रही है। थाना भवन और बैरक में इनके लिए तमाम तरह की सुविधाएं होगी। सभी 4 मंजिला थाना भवनों में 30 से 35 महिला सिपाहियों के रहने के लिए दूसरी मंजिल पर विशेष बैरक बन रहा है। सभी तरह की सुविधाओं से संपन्न इसका क्षेत्रफल करीब साढ़े चार हजार वर्ग फिट होगा।


जानकारी हो कि अगले 2 वर्ष में राज्य के अंदर 300 नए थाने बन जाएंगे। हाल ही में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 108 थानों का शिलान्यास और 24 का उद्घाटन किया है। यह सभी थाना भवन 4 मंजिला बनाए जा रहे हैं। अधिकतर थानों में गाड़ी पर टैंकर रखने के अलावा ड्राइवर के रहने की व्यवस्था है। ऐसे में आने वाले 2 वर्षों में सभी थानों और पुलिस लाइन उनको मिलाकर करीब 19 से 20 हजार महिला कर्मियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।


बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों के रहने के लिए जो थाने में बैरक बनाए जाएंगे उसमें किचन, डायनिंग स्पेस, बाथरूम के अलावा  सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेगी। यह एक फ्लैट की तरह होगा। थाना भावना में सबसे ऊपरी तल पर पुलिस सिपाहियों के लिए बैरक रहेगा। उसके बाद तीसरे मंजिलें पर महिला सिपाहियों के लिए बैरक तैयार किया जा रहा है।


आपको बताते चलें कि, नए थाना भवन के निचले तल पर थाना प्रभारी का कार्यालय, सेक्शन कार्यालय, हाजत समेत अन्य चीजें होगी। पहले तले पर विधि व्यवस्था से जुड़ी यूनिट समेत अन्य जरूरी कार्यालय रहेंगे। राज्य के सभी थाने अब इसी स्वरूप में दिखेंगे।