ब्रेकिंग
मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦नवजात के सिर से उठा मां का साया, महिला कृषि अधिकारी की मौत के बाद अस्पताल पर सवाल, चेकअप के दौरान जबरन 5 स्टार रेटिंग कराने का भी आरोप✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा

मधुबनी के 5 प्रखंडों में रंजीत कुमार झा का जनसंपर्क अभियान, घनश्याम राय के समर्थन में मांगा वोट

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय के समर्थन में रंजीत कुमार झा ने मधुबनी के पांच प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर प्रथम वरीयता का मत देने और शिक्षक हितों को प्राथमिकता..

बिहार न्यूज
घनश्याम राय के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए समर्थित जनता दल (यू) प्रत्याशी प्रो. घनश्याम राय के समर्थन में जद(यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा द्वारा विगत एक सप्ताह से मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी, झंझारपुर, लखनौर, मधेपुर एवं पंडौल प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रंजीत झा शिक्षकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं शैक्षणिक हितों पर चर्चा कर रहे हैं एवं शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और प्रभावी प्रतिनिधित्व के लिए प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील कर रहे हैं।


इस अवसर पर रंजीत कुमार झा ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षकों के परिश्रम, समर्पण और मार्गदर्शन से ही समाज को योग्य नागरिक एवं राष्ट्र को सक्षम नेतृत्व मिलता है। ऐसे में शिक्षकों की समस्याओं, उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े प्रश्नों को उचित मंच पर मजबूती से उठाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शिक्षा जगत की आवाज को सदन तक पहुंचाने और शिक्षक हितों को प्रभावी प्रतिनिधित्व देने का अवसर भी है।


उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि उनकी अपेक्षाओं और सरोकारों को समझते हुए उन्हें उचित मंच पर उठाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रो. घनश्याम राय के समर्थन में शिक्षकों से संपर्क का उद्देश्य शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना तथा उनके सम्मान, अधिकार और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी आवाज सुनिश्चित करना है।


उन्होंने शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने विवेक, अनुभव और शिक्षक समाज के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर मतदान करें। श्री झा ने प्रो. घनश्याम राय के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक हितों, शैक्षणिक गरिमा और सशक्त प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को इस चुनाव में विशेष प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

टैग्स