ब्रेकिंग
First Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपबेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम! सहरसा में एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां, पसरा मातमSBI में नौकरी का बड़ा मौका! बैंक करेगा 12 हजार भर्तियां, 250 नई शाखाएं भी खुलेंगी; जानिए किन पदों पर होगी नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्ति

मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में एक्शन, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 लोग गिरफ्तार

Bihar News: मधुबनी में बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के श्रम संसाधन तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना रविवार शाम मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में हुई थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।


जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना में स्थानीय व्यक्ति की मौत के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और उनसे मुलाकात करने ठाहर गांव पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने सुनियोजित तरीके से मंत्री के काफिले को निशाना बनाया।


ग्रामीण महिलाओं और उपद्रवियों ने अचानक बांस-बल्ले, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से काफिले पर हमला कर दिया। इस दौरान मंत्री के वाहन का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों की तत्परता के कारण मंत्री सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


घटना के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि यह हमला क्षेत्र में सक्रिय शराब माफियाओं द्वारा सुनियोजित तरीके से कराया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में चार डीएसपी शामिल थे, जबकि जिले के 10 अलग-अलग थानों की पुलिस ने रातभर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।


पुलिस ने कार्रवाई के दौरान हमले के मुख्य साजिशकर्ता सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में शामिल बाकी उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता